Largest Cemetery in World: दुनिया में आज भी कई ऐसी जगहें हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं। इसी तरह का एक कब्रिस्तान है जो इराक में है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान माना जाता है। यहां 50 लाख लोगों की लाशें दफ्न हैं। हर दिन करीब 200 मुर्दे दफन किए जाते हैं। आइए जानते हैं इस कब्रिस्तान के बारे में….
इराक के नजफ शहर में स्थित इस कब्रिस्तान का नाम ‘वादी-अल-सलाम’ (Wadi Al-Salaam) है। करीब 1485 एकड़ में फैला यह कब्रिस्तान ‘वैली ऑफ पीस’ (Valley of Peace) के नाम से भी मशहूर है। लाखों लोग इसे देखने के लिए आते हैं। यह कब्रिस्तान आकार में एक शहर के बराबर है।