विश्रामपुर|जिले के चार बाल कराटेकार का अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप मुकाबला के लिए चयन किया गया है। इनमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रेहला से डॉली कुमारी के अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी की रिया कुमारी, राहुल कुमार व अभिषेक कुमार शामिल हैं। चारों स्कूली कराटेकार का एक दिवसीय शिविर में कठिन चयन स्पर्धा के बाद गुरुवार को चयन किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय मुकाबला यूपी के आगरा शहर में अगले 7-8 दिसंबर को होगा। यह कराटे अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप मुकाबला जापान के डू शोतो रियो इंटरनेशनल इंडिया संस्था के तत्वावधान में आयोजित किया गया है।
विष्णुगढ़ में चुनावी सभा में शामिल आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो।
भास्कर न्यूज | विष्णुगढ़
विष्णुगढ़ झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों की भूमि रही है। इस बार मांडू विधानसभा में फूल नहीं फल लगेगा। पहले गांधी और मोदी की सरकार बना करते थे इस बार गांव की सरकार झारखंड में बनेगी। उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने विष्णुगढ़ स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विष्णुगढ़ मेरे लिए परिवार है यहां लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं कि आपका आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि आजसू की सरकार गांव तक चल कर पहुंचेगी। पीपल पेड़ के नीचे चौपाल लगेगा। कहा कि बीडीओ, सीओ और थानेदार लाट साहब की तरह नहीं सीधे गांव के लोगों तक सेवा देने में एक-एक घर पहुंचेंगे।
कहा कि 1 वर्ष पहले हमने कई गांव में चौपाल लगाकर गांव के ग्रामीण से समस्या के बारे में बात किया था। इस जमीन में हमें सेवा करने का मौका दीजिए। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से तिवारी महतो मांडू विधानसभा के विष्णुगढ़ समेत अन्य इलाकों में मेहनत करते रहे हैं। आजसू की सरकार बनने पर स्कूलों की तरह मदरसों में भी मध्याह्न भोजन परोसा जाएगा। कहा कि महात्मा गांधी के विचारों पर आधारित लोकतंत्र के वह हिमायती हैं। आगे कहा कि गांधी जी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है इसीलिए झारखंड में गांव की सरकार बनेगी। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो तकरीबन 4:25 बजे विष्णुगढ़ पहुंचे थे। संक्षिप्त भाषण के बाद प्रस्थान कर गए। मौके पर पुरुषों के बजाय महिलाओं की ज्यादा भीड़ थी।
बिष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। गुरुवार को उरगी, मुरगांवो, भेलवारा, बन्हे तथा कोल्हू के लोगों से जनसंपर्क किया गया। उन्होंने कहा कि इस बार फिर से राज्य में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। भाजपा सरकार ही झारखंड का सर्वांगीण विकास कर सकती है। मांडू विधानसभा में भाजपा के विधायक बनने पर मांडू विधानसभा का पूर्ण विकास भाजपा के शासन में ही हो सकता है। जनसंपर्क करने वालों में मुख्य रूप से मधुसूदन प्रसाद, किशोर कुमार मंडल, गुरु प्रसाद साह, नारायण मंडल, छोटेलाल मंडल समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
माण्डू विधानसभा झेत्र के भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने टाटीझरिया प्रखण्ड के चार दर्जन से अधिक गांवों का सघन दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास करने के लिए, छूटे हुए कार्य पूरा करने के लिए,माण्डू से भाजपा पार्टी को जरूर से वोट दें। भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने टाटीझरिया भाजपा प्रखण्ड के मंगरपट्टा, बेड़म, जुल्मी, पल्मा, गोधिया, डहरभंगा, घुघुलिया, केशड़ा, खमभवा, बाण्डीह, मडपा, टाटीझरिया, होलंग, बेरहो समेत चार दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क भाजपा के पक्ष में वोट मांगा। इस अवसर पर भाजपा के मुकेश कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, जीतन यादव, जोधी यादव, बोधी महतो, बंधु महतो, बिनोद महतो, उपेंद्र सिंह, मनोज यादव, लोकनाथ यादव, प्रभु यादव, राम सेवक यादव, शंभु यादव, बर्बो, कौलेश्वर यादव, तुलसी यादव, बुलो महतो अादि मौजूद थे।
विष्णुगढ़ प्रखंड के अलपीटो पंचायत के टोला गुन्डरो में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी रामप्रकाश भाई पटेल ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर प्रसादी यादव, शेख वसीम, महेंद्र यादव, निलेश पाठक, वकील महतो, चंडी बॉस, जितेंद्र पांडेय के अलावे बड़ी संख्या में समर्थक व कार्यकर्ता शामिल थे।
तेतुलमारी|टुंडी विधानसभा से आजसू प्रत्याशी राजकिशोर महतो ने गुरुवार को बैजकाटांड़, तेतरीयाटांड़, नगरीकला, तेतुलमारी स्टेशन रोड में बैठक व नुक्कड़ सभा किया। इस दौरान उन्होंने तेतुलमारी सुभाष चौक व बौआ मोड़ पर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन फीता काट कर किया। माैके पर कहा कि हमारी सरकार बनी तो आम जनता बोलेगी और अधिकारी गांव में आकर उनकी बात सुनेंगे। टुंडी के विकास का कभी प्रयास नहीं किया। मौके पर पवन महतो, अशोक चौहान, नरेश महतो, वीरेंद्र सिंह, रिंकू महतो, हरि महतो आदि थे।
विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने 28 धनवार विधानसभा क्षेत्र के लोकाय नयनपुर व सेवाटांड़ पिकेट का भ्रमण किया। लोकाई, नयनपुर, सेवाटांड़ पिकेट में उपस्थित सभी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा थानसिंहडीह स्थित हेलीपैड का भी भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। मौके पर एसपी सुरेंद्र झा, बीडीओ, तिसरी एवं अन्य थाना पदाधिकारी मौजूद थे।
ठेठईटांगर | प्रखंड में गुरुवार काे भाजपा ने मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली टुकुपानी से शुरू होकर ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय तक गई। करीब दाे सौ मोटरसाइकिलों में बैठे लोगों ने क्षेत्र का परिभ्रमण कर प्रत्याशी सुजन जोजो को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर नरेंद्र बड़ाईक, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बड़ाईक, महादेव ठाकुर, कल्लू इंदवार, सुनील वर्मा व बसंत प्रधान आदि मौजूद थे।
पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनियागढ़ा ग्राम निवासी ब्रजेश हेम्ब्रम की झिरकी में हुई मौत के मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। उसकी मौत को लेकर पंचायती में हुए फैसले में परिजनों को मुआवजा देने पर सहमति बनी और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में मृतक की प|ी मोनिका देवी ने तेनुघाट ओपी में लिखित आवेदन देकर कहा था कि उसके पति का शव झिरकी निवासी दो लोग तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाकर छोड़ भाग गए थे। उसके पति के शरीर में जगह-जगह कटे-फटे के निशान मिले थे, जिससे प्रतीत होता है कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी। मोनिका ने लिखा कि उसके पति एक ट्रैक्टर ड्राइवर थे। बकाया पैसा मांगने झिरकी निवासी गुलाम अंसारी के पास बुधवार की शाम को गए था। बाद में किसी ने तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल में उनके मृत पड़े होने की जानकारी दी। इस संबंध में मृतक के रिश्तेदार गोविंद हेम्ब्रम ने बताया कि ब्रजेश की मौत झिरकी में ही मिट्टी में दब जाने के कारण हुई थी।
ट्रक ड्राइवर को साइबर अपराधियों ने लगाया 5800 रुपए का चूना
फुसरो | पेटरवार थाना क्षेत्र के ग्राम चलकरी निवासी सीताराम नायक ने बेरमो थाने में एक लिखित आवेदन देकर अपने बैंक खाते से रुपए की अवैध निकासी को लेकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि 3 दिसंबर को किसी अनजान व्यक्ति का उन्हें फोन आया और उनके मोबाइल पर आए हुए ओटीपी की मांग की गई। ओटीपी नंबर देने के बाद चार बार में उनके खाते से कुल 5800 रुपए की निकासी कर ली गई। सीताराम नायक आरकेडी कंपनी में ट्रक ड्राइवर का काम करते हैं। यह पैसा उन्हें कपंनी की ओर से मजदूरी के रूप में मिली थी। पैसे की अवैध निकासी हो जाने से सीताराम काफी निराश हैं।
अनुमंडल कार्यालय, तेनुघाट में गुरुवार को गोमिया एवं बेरमो विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं के साथ चुनाव संबंधी बैठक की गई। बेरमो एसडीओ प्रेम रंजन, चुनाव पर्यवेक्षक आशुतोष सलिल, पुलिस पर्यवेक्षक मेनुल इस्लाम ने बैठक में सभी प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को आचार संहिता का अक्षरश: पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचारमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर आयोग कटिबद्ध है। इस क्रम में उम्मीदवारों ने बहुत से मतदान केंद्रों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं किए जाने की जानकारी दी। कहा कि कई जगहों पर प्रचार वाहनों को परमिशन के बावजूद रोका जा रहा है। उनके झंडे और बैनर-पोस्टर उतारने की बात कही जा रही है। कई उम्मीदवारों ने शिकायत करते हुए कहा कि एक ही दिन में चुनाव को लेकर तीन तरह के कार्यक्रम रखे गए हैं। इसे लेकर उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों को भाग लेने में काफी दिक्कत हो रही है। उपस्थित पर्यवेक्षकों ने इसे लेकर निदान का आश्वासन दिया।
भाजपा प्रत्याशी किसुन कुमार दास ने गुरुवार को प्रखंड के दर्जनों गांव मे रोड शो व जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वे अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के कुमड़ांग कला, कुमड़ांग खुर्द, पोकला, कसियाडीह, वृंदा, कबरा, मिश्रौल, पदमपुर, लेंबुआ, कढ़नी, फुलवरिया समेत कई गांव का भ्रमण किया। भाजपा मे कई युवक शामिल हुए। इस दौरान किसुन दास ने घर घर जाकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि वे 32 वर्षों से भाजपा का सेवा करते आ रहे है। पार्टी ने मुझे आप सबों की सेवा करने के लिए सिमरिया विधानसभा भेजा है। मौके पर मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार गुप्ता सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय प्रमोद सिंह सुनील चौरसिया रामचंद्र प्रसाद शिबु गुप्ता उदय पांडेय संजय पांडेय महेश वर्मा हीरा साव ललित साव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
इधर भाजपा के सिमरिया प्रभारी मनोज सिंह ने मयूरहंड में पार्टी के पंचायत प्रभारी ,बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख के साथ बैठक किया । इस दौरान उन्होंने चुनाव तैयारी का जायजा लिया। बरही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने की अपील की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा,अक्षयवट पांडेय,केंद्रीय कार्य समिति सदस्य विजय सिंह,महामंत्री मनोज सिंह,मंडल महा मंत्री अयोध्यानंद पांडेय, अध्यक्ष अश्विनी सिंह,अनिल सिंह,गरजू सिंह युवा नेता बम शंकर सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
श्यामसुंदरपुर| विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के श्यामसुंदरपुर भाजपा मंडल की ओर से लखन मार्डी के समर्थन में बाइक रैली निकाली गई। रैली में नाराज चल रहे कई भाजपा समर्थक भी शामिल थे। इस दौरान दर्जनों बाइक पर सवार भाजपाइयों ने रैली निकालकर मंडल के कई गांवों में प्रचार किया।
भंडरा | महिला विकास शिक्षा संस्थान नई दिल्ली नामक संस्था पर महिलाओं ने प्रशिक्षण देने के नाम पर 14 लाख रुपए लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी महिलाओं में अंबिका देवी, कमला देवी, शीला देवी, दयामुनी ने बताया कि सिलाई और ब्यूटीशियन में ट्रेनिंग देकर नौकरी देने के नाम पर संस्था के लोगों ने भंडरा के करीब 200 महिलाओं से सात-सात हजार रुपए लिए थे। भुक्तभोगियों के मुताबिक ट्रेनिंग 3 दिसम्बर से आरम्भ होना था। कोई सूचना नहीं मिलने पर संस्था के लोगों से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सभी का मोबाइल बंद है। 29 नवम्बर को जब उनके चम्पत होने की जानकारी मिली तो सभी के होश उड़ गये। इसी बीच सिसई थाने में उक्त मामले की शिकायत दर्ज होने की जानकारी के बाद महिलाओं के ठगे जाने का एहसास हुआ। ठगी के लिए संस्था के राकेश सिंह व किशन प्रसाद द्वारा भंडरा के गांवों में स्थानीय लोगों को माध्यम बनाया था। बताया जाता है कि भंडरा प्रखंड को छोड़कर कुछ स्थानों पर ट्रेनिंग सेंटर भी खोला गया था। सेंटर में 15-15 की संख्या में महिलाओं को ट्रेनिंग देने और इसके बाद नौकरी दिलाने व अनुदान पर लोन देने का प्रलोभन दिया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी संत कुमार राय ने बताया कि उन्हें अब तक मामले की जानकारी नहीं है।
सिसई विधानसभा चुनाव के लिए तय तिथि महज एक दिन बचा है। इसके बावजूद चुनावी मैदान में उतरे बड़े राजनीतिक दलों के नेता व प्रत्याशियों ने कामडारा, पोकला, बाकुटोली में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। कोई चुनावी जनसभा भी नहीं हुई। मतदाता अब सभी प्रत्याशियों पर मंथन करने के बाद उनके पक्ष पर वोट देंगे। हालांकि सभी पार्टी के समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने वाहन में झंडा, बैनर लगाकर खूब प्रचार-प्रसार किया। लेकिन मतदाताओं को अब तक अपने पक्ष में निश्चित रूप से गोलबंद नहीं कर पाए हैं।
लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर जनप्रतिनिधि बड़े-बडे़ वादे कर रहे हैं। इसके विपरीत नेशनल-हाईवे से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित बरगांव दक्षिणी पंचायत के बरटोली गांव के लोग गरीबी व तंगहाली हालत में जीवन गुजर बसर कर रहे हैं। गांव के गरीब परिवार लोहरा महतो की लाचारी, नेता व प्रशासन के दावे का पोल खोल रही है। वृद्ध दंपति के तीन छोटे-छोटे बच्चों में दो लड़के व एक लड़की है। दोनों लड़के मजदूरी कर बूढ़े मां बाप का भरण-पोषण कर रहे हैं। पढा़ई छूट गई। जर्जर खपरैल कमरे मे पूरा परिवार रहता है। लेकिन इनकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है। इसी तरह गांव के कई लोग राशन कार्ड, विधवा पेंशन आदि मूलभूत लाभ से वंचित हैं। सुनीता उरांव, पूरन महली, जगदीश महली, बूंचा महली, विजय महली, विजय उरांव को कोई सरकारी लाभ नहीं मिलता है। गांधी महली, अनिल महली के पास राशन कार्ड अभी तक नही है। इनके पास खेती के लिए जमीन नहीं है। ये लोग मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। मिनी उरांव को अभी तक वृद्धा-पेंशन नहीं मिल रहा है। जिससे गांव के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि वोट लेवेक बेरा नेता मनके हमीन कर याइद आवेला। बाबा-आयो भाई-बहिन भैया- बछरू। इसन बात बनाएके वोट लेबंय। उकर बाद पांच साल तक आपन मुंह के नी देखाबंय। ऐहे ले हामरे मन वोटे नी देब। हमरेकर ऐहे फैसला है।
बताया जाता है कि बरटोली गांव के लोहरा महतो वृद्ध और लाचार हैं। उसकी प|ी सावित्री देवी विकलांग व कुष्ठ रोग से पीड़ित है। इसके इलाज गरीबी के कारण नहीं हो पा रहा है। लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इस स्थिति से निजात दिलाने के लिए गांव घर पर ही उम्मीद है 5 वर्षीय नेताओं की सुधि लेने वालों की जरूरत नहीं है।
गाेविंदपुर | कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि इस बार झारखंड में हेमंत साेरेन के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। महागठबंधन की सरकार बनने पर पारा शिक्षकाें, अांगनबाड़ी सेविका-साहियका के साथ संविदा पर बहाल सभी लाेगाें काे सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा। फुरकान अंसारी गुरुवार काे गाेविदंपुर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दाैरान नुक्कड़ सभा काे संबाेधित कर रहे थे। झामुमाे प्रत्याशी फुलचंद मंडल ने कहा कि अपने कार्यकाल में हमने सिंदरी का काफी विकास किया अाैर जनता का अाशीर्वाद मिला ताे अागे भी करेंगे। जनसंपर्क में मन्नु अालम, रमेश,अामान आदि थे।
सिंदरी|सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के युवा प्रत्याशी इंद्रजीत महतो ने गुरुवार को सिंदरी टाउनशीप के विभिन्न कॉलोनियों, मुख्य बाजार शहरपुरा में दौरा किया। भाजपा प्रत्याशी इंद्रजीत महतो ने रांगामाटी के आरएमके फोर चेक पोस्ट, कॉलोनी, शहरपुरा मुख्य बाजार, आईएम टाईप कॉलोनी, राजाबस्ती, आरएमएल कॉलोनी, एसीसी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में दौरा किया। प्रत्याशी श्री महतो ने कहा की इस बार रिकॉर्ड वोटों से भाजपा को विजयी बनाइए ताकि डबल इंजन की सरकार बने और झारखण्ड का चहुंमुखी विकास हो।
िसंदरी|सिंदरी महाविद्यालय सिंदरी में राष्ट्रीय सेवा योजना की अाेर से अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस गुरुवार को प्रो. ए मल्लिक की अध्यक्षता में अायाेजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशु मेघनानी ने संचालन करते हुए स्वयं सेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। भीष्म ने स्वयंसेवकों के कर्तव्यों को बताया। स्वयंसेवक श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में सेवा की भावना निहित है, जिसमें मैं नहीं सब को लेकर चलना है। आकाश ने कहा कि स्वयंसेवकों को हर वक्त सामाजिक गतिविधियों के लिए तैयार होना चाहिए। माैके पर प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें आकाश प्रथम स्थान, विकास द्वितीय स्थान व लक्ष्मी तृतीय स्थान प्राप्त किया
सिंदरी|बीआईटी सिंदरी में पाइथन प्रोग्रामिंग विद इंडस्ट्री पर्सपेक्टिव पर चल रहे फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के चौथे दिन गुरुवार को व्याख्यान के प्रथम सेशन में मुख्य वक्ता आइबीएम में कार्यरत ईशान वैद्य ने नमपी एवं इसके अनुप्रयोग के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी। नमपी, पाइथान भाषा में वैज्ञानिक कंप्यूटिंग और डेटा हेरफेर के लिए सबसे बुनियादी पैकेज है।
सिमडेगा | सिमडेगा में विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान कमल प्रसाद मेहता की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। मृतक होमगार्ड के जवान कमल प्रसाद मेहता मूल रूप से हजारीबाग जिला के पदमा थाना क्षेत्र के ग्राम चौकी के रहने वाले थे। जवान कमल प्रसाद मेहता की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और सीने दर्द होने की बात कही। इसके बाद जवान को सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और जवान का इलाज शुरू हुआ। इसी दौरान गुरुवार कि सुबह सात बजे जवान कि मौत हो गई है। बताया जाता है कि जवान की मौत होने की सूचना जवान के परिजन को दे दी गई है।
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे चुनाव का शोर थम गया है। सिमडेगा विस क्षेत्र और कोलेबिरा विस क्षेत्र में खड़े कुल 20 प्रत्याशियों के लिए अब डोर टू डोर प्रचार शुरू हाे चुका है। चुनाव का शोर थमने के अंतिम क्षणों में सभी पार्टियों ने सड़क पर अपनी पूरी ताकत झोंकी। राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय तथा कुछ प्रखंड मुख्यालयों में मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर जनसंपर्क अभियान को गति देने का प्रयास किया। इधर वोटिंग कराने के लिए प्रशासन की तैयारी भी पूरी है। शुक्रवार की सुबह मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ कलस्टरों में रवाना किया जाना शुरू हो जाएगा। शनिवार की सुबह सात बजे से दूसरे चरण की वोटिंग शुरू होगी। इसे लेकर जहां राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों, नेताओं-कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है वहीं वोटर खामोश हैं।
िवस चुनाव को लेकरबूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की है व्यापक तैयारी
जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिए पुलिस की तैयारी व्यापक है। राज्य पुलिस प्रेक्षक एमके दास भी सुरक्षा तैयारियों का जायजा सिमडेगा पहुंचकर ले चुके हैं। गौरतलब है कि सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के पाकरटांड में 15 बूथ अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। ये बूथ नक्सल प्रभाव के कारण अतिसंवेदनशील माने गए हैं। नक्सल प्रभाव के चलते ही सिमडेगा प्रखंड के 14, केरसई के छह तथा कुरडेग के छह बूथों को अतिसंवेदनशील बूथ माना गया है। पुलिस ने इसी हिसाब से अपनी तैयारियां कर रखी हैं तथा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए हजारों की संख्या में जवानों को विभिन्न इलाकों में मुस्तैद किया जा चुका है। कोलेबिरा विस क्षेत्र के जलडेगा में सबसे ज्यादा 30 बूथों को अति संवेदनशील तथा ठेठईटांगर में 25 बूथ अति संवेदनशील बूथ की श्रेणी में हैं। कोलेबिरा में 18, बांसजोर में 11 और बोलबा में 11 बूथ अति संवेदनशील हैं। तोरपा विस क्षेत्र में पड़ने वाले बानो के 45 अतिसंवेदनशील बूथों को मिलाकर पूरे जिले में कुल 181 बूथों को नक्सल प्रभाव के चलते हाईपर सेंटेटिव की श्रेणी में रखा गया है जबकि 21 बूथ ऐसे हैं जो अन्य कारण से अतिसंवेदनशील माने गए हैं।
चुनावी सभाओं में सिमडेगा-कोलेबिरा में कम आए स्टार प्रचारक
चुनाव प्रचार के लिए सभाओं का दौर खत्म हो चुका है। इस विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा कम संख्या में स्टार प्रचारकों को सिमडेगा में प्रचार के लिए उतारा गया। जहां कांग्रेस की ओर से प्रमुख नेता के रूप में राहुल गांधी प्रचार के लिए पहुंचे। वहीं भाजपा से भी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और अर्जुन मुंडा के अलावा कोई बड़ा चेहरा प्रचार के लिए नहीं आया। झाविमो के प्रचार की कमान खुद पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने संभाली और वे सिमडेगा तथा लोम्बोई में सभा काे संबोधित करने पहुंचे। गठबंधन प्रत्याशी के लिए प्रचार करने झामुमो नेता हेमंत सोरेन नहीं पहुंचे। झापा में प्रचार की कमान पार्टी अध्यक्ष एनोस एक्का ने ही संभाली। कुल मिलाकर इस बार विधानसभा चुनाव में जनता को स्टार प्रचारकों की कमी जरूर खली।
चुनाव के लिए पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस अधिकारी
सिमडेगा | विधानसभा चुनाव को लेकर शहर में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किय गया। सदर थाना प्रभार इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में शामिल जवानों ने विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की सक्रियता के बारे में भी लोगों कोे जानकारी देने की कोशिश की गई। फ्लैग मार्च पुलिस नियंत्रण कक्ष से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। लोग घरों से निकलकर शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में किसी भी तरह का भय व्याप्त नहीं होना चाहिए। मतदाताओं के सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही पुलिस किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए तैयार है। मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी राजकपूर सेठ सहित कई पुलिस जवान शामिल थे।
कामडारा | आगामी सात दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण मे सिसई विधान सभा सीट में सुचारु व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराए जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी क्लस्टर व मतदान केन्द्रों पर जाकर स्थिति का जायजा ली जा रही है। वहीं चुनाव कार्य को संपन्न कराए जाने के लिए प्रशासन द्वारा वाहनों की धर-पकड़ व जमा कराए जाने के बाद खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर वाहनों का परिचालन काफी कम हो गया है। बसों की कमी रहने के कारण लंबी दूरी जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा खूंटी, तोरपा के कॉलेजों में पढ़ाई के लिए जाने वाले छात्र-छात्राएं नियमित रुप से उपस्थित नही हो पा रहे हैं। इधर चुनाव को लेकर चार पहिया वाहनों के परिचालन में कमी आने के बाद अॉटो वालों की लगभग लॉटरी ही लग गई है।
नाई समाज ने दाढ़ी बनाने का चार्ज 20 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए किया, बाल रंगाई की कीमत भी बढ़ी
भास्कर न्यूज | सिमडेगा
जिले में पुरुषों का सजना-संवरना डेढ़ गुणा महंगा हो गया है। जिला नाई समाज संघ ने दाढ़ी-बाल के रेट के साथ-साथ कलर व फेशियल के चार्ज में बढ़ोतरी की है। नई दरों के अनुसार अब पुरुषों की सामान्य दाढ़ी बनाई का चार्ज 20 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए कर दिया गया है। जबकि विशेष प्लेड से सेविंग कराने पर 50 रुपए चुकाने होंगे। बाल की कटिंग का चार्ज 40 रुपए से बढ़ाकर 50 रुपए किया गया है। पुरूषों को अब हेयर कलरिंग कराने के लिए सौ रुपए से लेकर 360 रुपए तक खर्च करना होगा। सजने-संवरने के खर्च में बढ़ोतरी के साथ अब शादी ब्याह में भी नाई के कार्य का रेट बढ़ा है। शादी में काम करने का पांच हजार रुपया शुल्क जिला नाई समाज ने तय किया है। वहीं श्राद्धकर्म में भी पांच हजार रुपए की दर तय की गई है। रेट बढ़ोतरी के बारे संघ के लोगों ने कहा कि बाजार में हर चीज की महंगाई बढ़ी है। सब्जी-प्याज महंगा है। वहीं ठेले पर सिंघाड़ा-टिकिया चाट का रेट भी दस रुपए से बढ़ाकर 15 रुपया हो गया है। नाई समाज के लोगों ने कहा कि उनकी दरें करीब पांच साल के बाद बढ़ी हैं तथा यह दर अभी कुछ साल चलेगी।
विधानसभा चुनाव के तहत सिमडेगा जिला में सात दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होना है। मतदान के दौरान सिमडेगा जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र सिमडेगा तथा कोलेबिरा में हर मतदान केंद्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए समाहरणालय सभागार में नियंत्रण कक्ष और वेबकास्टिंग रूम का परिचालन किया जाएगा। वेबकास्टिंग रूम के माध्यम से मतदान केन्द्रों पर चल रही हर गतिविधियों पर सीधी नजर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से रखी जाएगी। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से हर गतिविधियों पर नजर रखने के साथ चुनावी रिपोर्टिंग भी सुनिश्चित की जा रही है। गुरुवार को आत्मा सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने नियंत्रण कक्ष एवं वेबकास्टिंग रूम में प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन हर गतिविधियों पर नजर रखते हुए सभी मतदान कर्मियों में संवाद स्थापित कराने में कर्मियों की अहम भूमिका है। मतदान के दिन सभी प्रतिनियुक्त कर्मी सुबह 5 बजे से क्रियाशील होकर रिपोर्टिंग कार्य में जुट जाएंगे। सुबह 5 बजे सभी पोलिंग पार्टी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे या नहीं इसकी रिपोर्टिंग नियंत्रण कक्ष के माध्यम से ही जिला निर्वाचन कार्यालय को प्राप्त होगी।
सभी प्रतिनियुक्त कर्मी अपने सेक्टर आॅफिसर के साथ समन्वय स्थापित करें। माॅक पोल की रिपोर्टिंग के बाद मतदान आरंभ होने के हर दो घंटे पर क्रमशः सुबह सात बजे, सुबह नौ बजे, पूर्वाहन 11 बजे, अपराह्न एक बजे तथा अपराह्न तीन बजे मतदान प्रतिशत या वोटिंग टर्न आउट की रिपोर्टिंग समय पर देनी होगी। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी मो. शहजाद परवेज, जिला सूचना पदाधिकारी संजीव कुमार, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर श्री चंद्रशेखर कुमार के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त कर्मी उपस्थित थे।
विधानसभा चुनाव के लिए समाहरणालय के सभागार में हुई बैठक में भाग लेते मतदानकर्मी।
वोटरों को दिया जाएगा टोकन, लाइन में नहीं रहना होगा खड़ा
बोलबा | प्रखंड कार्यालय सभागार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक हुई। इस मौके पर बीडीओ ज्ञानमणि एक्का ने चुनाव को लेकर सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार अधिक मतदाताओं की संख्या वाले बूथों में विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें टोकन दिया जाएगा ताकि वे लाइन में खड़े रहने के बजाए बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर सकें। कर्मियों से कहा कि ऐसे बूथों में मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था का ध्यान रखें। साथ ही पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। व्यवस्थित और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सबों से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया। मंजूरानी प्रसाद, सभी बीएलओ और प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।
विधानसभा चुनाव के तहत मतदान कर्मियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने गुरुवार को एसएस प्लस टू स्कूल और अल्बर्ट एक्का स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त सबसे पहले एसएस प्लस टू विद्यालय में स्थापित विभिन्न केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने कर्मियों को चुनाव के लिए प्रदान की जानेवाली नियुक्ति पत्र वितरण केंद्र, ईवीएम मशीन वितरण केंद्र, सामग्री वितरण केंद्र और सहायता केंद्रों को जायजा लिया। पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शुक्रवार को मतदान कर्मियों एवं पदाधिकारियों के बीच ईवीएम एवं सामग्री वितरण किया जाना है। चुनाव कर्मियों को सही तरीके से साइनेज बोर्ड और डिस्पले के माध्यम संबंधित पोलिंग पार्टी तक पहुंचाने की पहल करें। मतदान कर्मियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न इसके लिए हेल्प डेस्क माध्यम से सुविधा प्रदान करें। सही साईनेज इस प्रकार बनाएं ताकि एक आम मतदान कर्मी गंतव्य स्थल तक आसानी से पहुंच सके। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान कर्मियों के लिए पेयजल और शौचालय के साथ कूड़ेदान का उचित प्रबंध करें। मतदान कर्मियों के वाहनों के रखाव के लिए वाहन पार्किंग तथा उनके भोजन की प्र्याप्त व्यवस्था के लिए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया ताकि ईवीएम प्राप्त होने में देरी होने पर मतदान कर्मी वहां भोजन कर सके।
वाहन कोषांग का निरीक्षण करते अधिकारी।
वाहन कोषांग में कर्मियों की सुविधा के लिए लगाया गया है बसों का रूट चार्ट
एसएस प्लस टू स्कूल के निरीक्षण के बाद डीसी ने वाहन कोषांग की ओर से वाहनों के पड़ाव स्थल अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने वाहनों के रखाव तथा परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया। वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी तथा प्रभारी पदाधिकारी से कहा कि ईवीएम को प्राप्त करने के बाद मतदान कर्मी सुगमता के साथ गंतव्य स्थलों की ओर वाहनों के माध्यम से जा सकें इसके लिए व्यवस्था करें। प्रभारी पदाधिकारी वाहन कोषांग पंकज कुमार ने बताया कि मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों तक आसानी से पहुंचाने के लिए साइनेज बनाए गए हैं। ताकि मतदान कर्मी अपने वाहनों में बैठ सकें। वाहनों पर संबंधित क्लस्टर एवं बसों का रूट चार्ट वाहन चालक के मोबाइल नंबर के साथ प्रदान कर दिया गया है। निरीक्षण के क्रम में उप-विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता बिजली आपूर्ति के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
सिमडेगा | कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत पिठरटोली ग्राम में खराब पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर गुरुवार से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के निर्देश पर बिजली विभाग ने खराब पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मती की। गांव में ट्रांसफार्मर खबरा होने के चलते पिछले काफी दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। लोगों की नाराजगी की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त ने इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए इसकी मरम्मत के लिए कार्यपालक अभियंता बिजली आपूर्ति विभाग बी मरांडी को निर्देश दिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति विभाग के इंजीनियरों और कर्मचारियों के द्वारा ट्रांसफार्मर की मरम्मत की गई।
पंजाब के संगरूर में चार से आठ दिसंबर तक चल रही एसजीएफआई 65 वीं राष्ट्रीय विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता उम्र सीमा 14 वर्ष आयु वर्ग में सिमडेगा की प्रीति लकड़ा ने 5.25 मीटर लंबी कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता। प्रीति बासेन पंचायत की रहने वाली है और वर्तमान में आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग की प्रशिक्षु है। वर्ष 2016 में हजारीबाग के फुटबॉल और एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के लिए सिमडेगा से ट्रायल लेकर 6 खिलाड़ियों को भेजा था। जामबहार गांव से दो और बासेन पंचायत से चार खिलाड़ियों का चयन किया गया था। जिसमे प्रीति लकड़ा ने स्वर्ण पदक जीता। प्रीति को पदक मिलने पर हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, फादर बेनेदिक कुजूर, कमलेश्वर मांझी, टिंतुस बड़ा एवं जिले के अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। इधर मनोज कोनबेगी ने कहा कि वर्तमान समय में जिला खेल आयोजन समिति ने खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए प्रचार प्रसार एवम पारदर्शिता पूर्वक कार्य करे तो जिला के सभी खेलो की प्रतिभाएं सामने आएंगी और राष्ट्रीय स्तर पर जिला का नाम रोशन होगा।
अखिल भारतीय केशरवानी महासभा के पदधारियों की बैठक गुरुवार काे होटल अर्पणा में हुई। इस मौके पर प्रदीप केशरी ने बताया कि बैठक में राजनीतिक विषय पर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण को घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम और दुमका में पिछड़ी जाति के आरक्षण को शून्य कर दिया गया है। कहा गया कि जो दल समाज की मांगों को पूरा करेगा उसका ही समर्थन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने झारखंड में 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी 27 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प दोहराया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने 16 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया है। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री कमल प्रसाद केशरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लालमोहन प्रसाद केशरी, कांग्रेस के उम्मीदवार भूषण बाड़ा, मध्यप्रदेश झाबुआ के विधायक सह सिमडेगा विस के प्रभारी जेवियर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केशरी, पालकोट के चुनाव प्रभारी प्रदीप केशरी आदि उपस्थित थे।
सिमडेगा | विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग पर्सन का तीसरा और फाइनल रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल के नेतृत्व में समाहरणालय परिसर के एनआईसी विभाग में किया गया। मौके पर सिमडेगा विस क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक आर रेड्डी तथा कोलेबिरा विस क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एचसी मोदी, कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, डीआईओ संदीप कुमार, सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन और कोलेबिरा के निर्वाची पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिन्हा के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के पाकरटांड में कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक के बाद जनसंपर्क किया गया। इसमें प्रखंड चुनाव प्रभारी महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सीता एक्का और झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की वरीय उपाध्यक्ष बॉबी भागवत शामिल थीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनावी दौर में पूरी तरह से सक्रिय रहें। कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों तक कांग्रेस के नीति सिद्धांतों की जानकारी पहुंची है और कांग्रेस की भावी रणनीति के बारे में लोगों को जानकारी मिली है। उम्मीद जाहिर की गई कि इस बार प्रत्याशी भूषण बाड़ा को जनता का भरपूर साथ मिलेगा।
कांग्रेसियों ने कैरबेड़ा, नानेसेरा, केशलपुर आदि क्षेत्रों सेक्टर प्रभारियों से भी मुलाकात की गई। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, भूषण राम, प्रियंका, सलोनी केरकेट्टा, छत्रपाल सिंह, अजीत सोरेन, बसंत राम व सुरेश आदि उपस्थित थे।
विधानसभा चुनाव के तहत जिले में सात दिसंबर को मतदान होना है। मतदान के दिन बेहतर तरीके से मतदान प्रक्रिया आरंभ हो इसके लिए गुरुवार को एसएस प्लस टू हाई स्कूल में डेमो तथा मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान मतदान कर्मियों को प्रदान की जाने वाली सामग्री वितरण, ईवीएम वितरण, मानदेय वितरण तथा नियुक्ति पत्र वितरण की सारी प्रक्रिया से अवगत कराया गया। उपायुक्त मृंत्युजय कुमार बरणवाल ने कहा कि एसएस प्लस टू हाई स्कूल परिसर को सूचना पट्टी, साइनेज और कोड के माध्यम से व्यवस्थित कर दिया गया है ताकि मतदान कर्मी को सरलता के साथ मतदान केंद्रों के हिसाब से सारी सामग्री तथा ईवीएम मशीन कम समय में प्रदान किया जाए। मॉक ड्रिल और डेमो के माध्यम से प्रतिनियुक्त कर्मियों ने ईवीएम एवं सामग्री वितरण की सारी प्रक्रिया को एक-एक कर उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शित किया। इस मौके डीडीसी दिनेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता एके सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी कुंवर सिंह पाहन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर, जिला योजना पदाधिकारी सज्जाद परवेज, जिला निबंधन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल मनोज हांसदा के अलावा अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मी उपस्थित थे।
सिमडेगा | सिमडेगा से भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा ने गुरुवार को घर-घर जाकर लोगों से समर्थन की अपील की। समर्थकों के साथ वे शहरी क्षेत्र के विभिन्न टाेलों माेहल्लों में पहुंचे और क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वे पहली बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इससे पहले उन्होंने लोगों की समस्याआें को दूर करने का प्रयास किया है। यदि उन्हें नेतृत्व का अवसर मिला तो वे सबों की मदद का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर वार्ड सदस्य अरूण सिंह, जगदीश सिंह, उपेंद्र श्रीवास्तव, नवीन सिंह, गणेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
पत्थलगडा | विधानसभा चुनाव को लेकर गठित उड़न दस्ते की टीम ने एक मोटरसाइकिल की डिक्की से अंग्रेजी शराब बरामद की है। दंडाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उड़नदस्ते की टीम पत्थलगडा - सिमरिया मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। तब ही चौथा गांव के मंटू राणा की मोटरसाइकिल की डिक्की से छ: बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी रोककर जांच की तो उसके मोटरसाइकिल की डिक्की से छ: बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बताया कि निर्वाचन आयोग का सख्त आदेश है कि चुनाव के समय मोटी रकम और शराब जैसे वस्तुएं लेकर आवाजाही करना मना है। बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व पत्थलगड़ा थाना के समीप एक स्कूटी सवार से 88200 रुपए पुलिस ने बरामद की थी।
सतगांवा | सामान्य प्रेक्षक डीएस गढ़गी व पुलिस प्रेक्षक अवधेश कुमार पांडेय ने प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित कलस्टरों व बूथों का निरीक्षण गुरुवार को किया। पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बहाल रखने को लेकर करचैता, दोनैया, कोठियार, रजघटी आदि उग्रवाद प्रभावित बूथों का दौरा कर वहां की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। द्वय पदाधिकारियों ने संवेदनशील बूथों की जानकारी ली और वहां विधि व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बीडीओ बैद्यनाथ उरांव व थाना प्रभारी अरविंद कुमार को शांति व निर्भिक होकर मतदान सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने से संबंधित कई दिशा निर्देश दिए। मौके पर एएसपी अजय पाल, कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार, बीडीओ बैद्यनाथ उरांव, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, जेएसएस राजो पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।
सतगांवा | हलकुशा कलीडीह के समीप बाइक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार शाम 6.15 बजे की है। युवक की पहचान हलकुशा निवासी मुकेश रजक (30) के रूप में की गई। जानकारी अनुसार युवक तमोलिया पुल से अपने घर हलकुशा जा रहा था। इसी दौरान हलकुशा के समीप खुंटा की ओर से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
सतबरवा | बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज सतबरवा में इंटर कला एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम वर्ष 11वीं की परीक्षा व पंजीयन फार्म 19 दिसंबर 2019 तक जमा लिया जाएगा। विलंब शुल्क के साथ 20 से 26 दिसंबर तक भरा हुआ फार्म जमा स्वीकार किया जाएगा। इसकी जानकारी महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने दी है। इंटर वार्षिक परीक्षा 2020 का कला एवं वाणिज्य संकाय का परीक्षा फार्म 06 से 19 दिसंबर तक जमा लिया जाएगा। विलंब शुल्क के साथ 20 से 26 दिसंबर तक फार्म जमा स्वीकार किया जाएगा।
सरायकेला में प्याज अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹160 प्रति किग्रा बिक रहा है। यहां के गुदड़ी मार्केट में 120-140 तक थोक और ग्राहकों तक पहुंचते 160 रुपए प्रति किलो हो गया है।
इधर, चाईबासा शहर में दो दिनों में प्याज का दाम 20 रुपए बढ़कर 120 रुपए प्रतिकिलो हो गया है, जबकि चिकेन 110 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। एन चुनाव के वक्त एक बार फिर से प्याज का दाम बढ़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। आलू 20 रुपए किलो पर स्थिर है। बाजार में प्याज के पकौड़े के दर्शन भी दुर्लभ हो गए हैं। होटलों में भी ग्राहकों को प्याज की जगह मूली परोसी जा रही है। कई होटलों के किचन में कारीगरों के पास सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। ताकि निगरानी रखी जाए कि प्याज की मात्रा अधिक इस्तेमाल न हो।
चाईबासा मंगला हाट में प्याज बेचता दुकानदार।
भास्कर न्यूज |चाईबासा/सरायकेला
सरायकेला में प्याज अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए ₹160 प्रति किग्रा बिक रहा है। यहां के गुदड़ी मार्केट में 120-140 तक थोक और ग्राहकों तक पहुंचते 160 रुपए प्रति किलो हो गया है।
इधर, चाईबासा शहर में दो दिनों में प्याज का दाम 20 रुपए बढ़कर 120 रुपए प्रतिकिलो हो गया है, जबकि चिकेन 110 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। एन चुनाव के वक्त एक बार फिर से प्याज का दाम बढ़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। आलू 20 रुपए किलो पर स्थिर है। बाजार में प्याज के पकौड़े के दर्शन भी दुर्लभ हो गए हैं। होटलों में भी ग्राहकों को प्याज की जगह मूली परोसी जा रही है। कई होटलों के किचन में कारीगरों के पास सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। ताकि निगरानी रखी जाए कि प्याज की मात्रा अधिक इस्तेमाल न हो।
सरायकेला में ऐसे बढ़ी कीमत
2 नवंबर 60 रु प्रति किग्रा
8 नवंबर ₹80 रु प्रति किग्रा
21 नवंबर ₹100 रु प्रति किग्रा
30 नवंबर ₹120 रु प्रति किग्रा
5 दिसंबर ₹160 रु प्रति किग्रा
हमलोग पिछले एक माह से प्याज का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इससे खाने का जायका खत्म हो गया है, लेकिन मजबूरी है। प्याज की कीमत दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। यह चिकेन से भी मंहगा हो गया है। - सोनू दास, नीमडीह
आमलोग प्याज खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हैं। मैने भी प्याज खरीदना छोड़ दिया है। प्याज की जगह मूली का इस्तेमाल कर रहे हैं। -सुशील दास, जेवियर नगर
गुरुवार को सेंट जेवियर स्कूल साहेबगंज के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय धरोहर जीवाश्म पार्क का भ्रमण किया। जहां छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में बिखरे फॉसिल्स के विभिन्न वैज्ञानिक तथ्य, जीवन के रहस्य, जलवायु परिवर्तन, फॉसिल्स बनने के कारण अाैर प्रकार की जानकारी ली। स्कूल से लगभग 150 छात्र शैक्षणिक भ्रमण के अलावे बिहार के विश्व विख्यात पुस्तकालय विक्रमशिला विश्वविद्यालय का भी भ्रमण के लिए पहुंचे थे। सबसे पहले साहिबगंज के फॉसिल्स पार्क का छात्रों ने भ्रमण किया।छात्र फॉसिल्स देख बहुत रोमांचित व जिज्ञासु थे। छात्राें ने फॉसिल्स बनने की प्रक्रिया तथा उसके संरक्षण के लिए समाज सरकार व सिविल सोसाइटी की भूमिका के बारे में जाना। साथ ही बहुत सारे छात्रों ने आगे भू-विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा व शोध करने की इच्छा जाहिर की है। राजमहल पहाड़ियों के लिए लगातार प्रयास व पहल करने वाले भू-वैज्ञानिक डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि सेंट जेवियर स्कूल साहिबगंज एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उसी तरह से अन्य सरकारी स्कूल गैर सरकारी स्कूल महाविद्यालय शैक्षणिक संस्थान के छात्रों को शिक्षकों को शैक्षणिक भ्रमण में राजमहल के पहाड़ी के बारे में यहां के धरोहर के बारे में जानकारी ली। शिक्षक मार्गदर्शक के रुप में प्रणव सरकार सौविक बनर्जी, रेनिमोन एंथोनी, अर्चना सिंह, अब्यसमल पाल्मर, मिनी मिथ्यू व छात्रों में अनुष्का, प्रियंका, प्रियांशु, शुभम, आनंद, अनिमेष, प्रियांश, आयुष, अभिषेक, रिया आदि उपस्थित थे।
विश्व प्रसिद्ध विक्रमशिला के धरोहर का भ्रमण करने पहुंच छात्र।
साहेबगंज के फॉसिल्स पार्क में जीवाश्म का अध्ययन करते छात्र।
शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला साहेबगंज जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा बेतौना गांव का है, जहां गबालिया हांसदा नामक व्यक्ति ने अपनी मां रानी हांसदा को लात घूसों से इतना मारा की उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी आरोपी के जीजा सुनील सोरेन ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी विनोद कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता के कारण आरोपी भागने में असफल रहा। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मृतिका के दामाद सुनील सोरेन ने बताया कि बुधवार की शाम को मुझे सूचना मिली कि मेरा साला गबालिया अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा हैं, जब मैं वहां पहुंचा तो पाया कि मेरी सास मर चुकी है। दामाद सुनील सोरेन ने जिरवाबाड़ी पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि गवालिया हांसदा हमेशा शराब के नशे में रहता था, जिसके कारण उसकी मां उसे शराब पीने से मना करती थी। बुधवार को उसकी मां काफी बीमार थी और शराब पीने के लिए उसे मना कर रही थी, जिसके बाद बाद विवाद बढ़ता गया। इसी विवाद के दौरान ही शराबी बेटे ने मां पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।
साहेबगंज जिरवा बाड़ी क्षेत्र में ऑटो पर शव लेकर जाते ग्रामीण।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में जिरवा बाड़ी ओपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक के छानबीन में जो पता चला है उसके अनुसार मृतका रानी हेंब्रम का पुत्र गवालिया हसदा शराब पीने का आदी है। बुधवार को भी उसने शाम शराब पी रखी थी। उसकी बीमार मां हमेशा शराब पीने का विरोध करती थी, गुस्से में आकर उसने अपनी मां की जमीन में पटक पटककर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
नोबेल पुरस्कार विजेता महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस की कर्मस्थली व भगवान महावीर की तपोभूमि गिरिडीह आज भी विकास से दूर है। नक्सलवाद, अतिक्रमण, बेरोजगारी, पलायन, ट्रैफिक, स्वास्थ्य, शिक्षा यहां की मुख्य समस्या वर्षाें से रही है। मनोरम वादियों से घिरा यह वनीय इलाका कोयला, अभ्रक समेत तमाम खनिज उत्पादन के लिए मशहूर है। नक्सली और आपरधिक घटनाओं के भय से शाम 7 बजे के बाद शहर से बाहर जाने वाले प्रमुख मार्ग ब्लॉक हो जाते हैं। विश्व विख्यात जैनियांे का तीर्थस्थल पारसनाथ के डेवलपमेंट का खाका तैयार हुआ। 2000 करोड़ के बजट से दो दर्जन से अधिक आदिवासी बहुल गांवाें के भी विकास की योजना बनी, पर तैयारी कागजों तक ही सिमटी रही। पीरटांड़ व मधुबन इलाके की बदहाली यथावत है। गलत नीतियों के कारण माइका उद्योग मृतप्राय हो गया है। अब बात चुनाव की। 10 साल से विधायक निर्भय शाहाबादी के लिए रास्ता आसान नहीं है। महागठबंधन ने झामुमो के सुदीव्य कुमार को प्रत्याशी बनाया है। झाविमो के चुन्नुकांत भी मैदान में हैं।
स्मार्ट सिटी पर काम नहीं
2014 में गिरिडीह को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल किया गया। शहर का स्वरूप बदलने, विस्तार करने, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने जैसी घाेषणाएं की गईं। हालांकि, घोषणाएं धरातल पर उतर नहीं सकीं।
भय...नक्सली व आपराधिक वारदातें अब भी जारी
तीन साल पूर्व पारसनाथ पहाड़ पर बना हैलीपेड अब तक शुरू नहीं हुआ।
1 बाईपास : चतरो से करहरबारी, जरीडीह, पचंबा, चंदनडीह होते कॉलेज मोड़ मंे बेंगाबाद रोड से जुड़ना था। कुछ जमीन अधिग्रहण भी हुआ, पर 3 साल से योजना बंद है।
3 उसरी नदी: गिरिडीह-बेंगाबाद को जोड़ने वाली उसरी नदी लाइफ लाइन है। अतिक्रमण व गंदगी से अस्तित्व पर खतरा है। शहर का गंदा पानी नदी में ही जा रहा है।
ज्यादातर योजनाएं कागजों पर ही रह जाती हैं। देर शाम या रात में काेई मरीज गंभीर हो जाए तो डॉक्टर नहीं मिलेंगे। -आशीष सिंह, बोड़ो
2 स्वास्थ्य: सदर अस्पताल में आईसीयू नहीं है। लिहाजा हादसे के शिकार मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। धनबाद, रांची अथवा बोकारो रेफर किए जाते हैं।
4 शिक्षा : मेडिकल-इंजीनयरिंग कॉलेज नहीं है। बच्चे दूसरे प्रदेश में जानेे काे विवश हैं। महिला कॉलेज है, लेकिन यहां पीजी की पढ़ाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है।
क्षेत्रफल विकसित जिले से कई गुना अधिक है। लेकिन 1972 में जो ढांचा था, आज भी वैसा ही है। -निरंजन कुमार, अधिवक्ता
भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट
आधी कोयलानगरी में दिल्ली से भी अधिक रहता है प्रदूषण
बेरमो सेे सुभाष चंद्र ठाकुर
कोयला नगरी के नाम से विख्यात बेरमो विधानसभा क्षेत्र का आधा हिस्सा दिल्ली से भी अधिक प्रदूषित है। ट्रांसपोर्टिंग से कोयला का गर्द उड़ने और सड़कों पर धूल जमी रहने से लोगों का जीना मुहाल है। लोगों की आयु घट रही है। आंख, हृदय, पेट व फेफड़े की बीमारियां खतरनाक स्टेज पर पहुंच चुकी हैं। उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए दो दर्जन कोयला खदान, दामोदर नदी व अन्य जोरिया का पानी, दो बिजली कारखाने, पर्याप्त जमीन व मानव ऊर्जा तो हैं, फिर भी उद्योग धंधों का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। जलापूर्ति की सुविधा के लिए पानी टंकियों और पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी हैं। नदियों पर पुल बनाकर गांवों को शहर से जोड़ने का काम हुअा। चुनावी मुद्दों की बात करें तो 1985 के आधार पर स्थानीय नीति, गैर मजरुआ जमीन का लगान नहीं कटना, पिछड़ा आरक्षण प्रमुख हंै। भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह में कांटे की टक्कर है। आजसू के काशीनाथ सिंह व भाकपा के आफताब आलम मुद्दों को हवा देकर बाजी पलटने के प्रयास में हैं।
कई कोयला खदानें बंद हो गईं तो कुछ बंदी की कगार पर हैं। कोयला मंत्री के आश्वासन के बावजूद नई कोयला खदानें नहीं खुल रही हैं। कोयला आधारित लोकल सेल लगभग बंद है। इसी तरह सिंचाई के साधन का अभाव है।
बेरमो भाजपा और कांग्रेस में ही रहा है मुकाबला आजसू और भाकपा वर्चस्व तोड़ने का करेंगी प्रयास
दम तोड़ रहीं कोयला खदानें
चिंता...आंख, पेट, हृदय रोग से पीड़ित हैं लोग
शहर के ऊपर हमेशा छाई रहती है प्रदूषण की धुंध।
1 शिक्षा : शिक्षा के प्रति जागरुकता है, लेकिन इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज अादि का अभाव रहने से विद्यार्थियों को अन्य शहरों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ती है।
3रोजगार : योजना लाने से सिर्फ बड़े ठेकेदारों को ही रोजगार मिल रहा है। छोटे ठेकेदार सहित डीओ धारक, ट्रक मालिक, लदनी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।
सुन्नत-ए- इस्लामिया कमेटी ऑफ गढ़वा के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। कमेटी के सदी माे प्रिंस खान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्यारहवीं शरीफ के त्योहार को लेकर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया। मौके पर सदर माे प्रिंस खान ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर शहर के रांकी मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद में फजीर नमाज के बाद कुरआन ख्वानी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महिफले गौस-ए-पाक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरआन ख्वानी कार्यक्रम के तहत लोग कुरआन-ए-पाक की तिलावत करेंगे। वहीं महिफले गौस-ए- पाक कार्यक्रम के दौरान गौस-ए- पाक की शान में नातिया कलाम पेश किया जाएगा। साथ ही उनकी जीवनी पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच दायित्व का बंटवारा कर दिया गया है। इस अवसर पर मो अखलाक, जसीमुद्दीन, आमीर रजा, फैजान रजा, तारीक अनवर, सद्दाम रजा, राजा खान, फरहान सहित कई लोग उपस्थित थे।
लातेहार | सदर प्रखंड के परसही पंचायत के खेल मैदान में गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुखिया गुंजर उरांव ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। मुखिया गुंजर ने कहा कि ऐसे खेलकूद प्रतियोगिता से प्रतिभा को आगे बढऩे का मौका मिलता है। समाजसेवी विजय यादव ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभा को आगे लाने की दरकार है। प्रखंड समन्वयक कंचन कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को एक मंच देने के लिए यह आयोजन किया गया है। नेहरू युवा केंद्र के लेखापाल रामाशीष चौधरी ने एनवाईके की गतिविधियों से अवगत कराया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
मधेपुरा-सहरसा जिले के सीमावर्ती इलाका पतरघट थाना क्षेत्र के केशवपुर धबाैली गांव में टमटम चालक द्वारा साइड देने में देरी करने और सड़क किनारे से धान का बोझा हटाने से मना करने पर स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सड़क किनारे बकरी चरा रहे 12 वर्षीय बालक को गोली जा लगी। बालक को बाइक से सदर अस्पताल मधेपुरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक की पहचान केशवपुर धबौली वार्ड- 11 निवासी सीताराम मंडल के पुत्र ज्योतिष कुमार और टमटम चालक सज्जो कामत के भतीजे के रूप में की गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने विरोध में पस्तपार से कहरा मोड़ जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया। दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंचे सहरसा एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटनास्थल पर मौजूद टमटम चालक सज्जन कामत ने बताया कि वह गुरुवार को लगभग डेढ़ बजे दिन में नहर से पूरब सड़क के बगल में खेत से पुआल ढोने के लिए टमटम लेकर खड़ा था, जबकि कुछ ही दूरी पर ज्योतिष कुमार बकरी चरा रहा था। तभी पस्तपार से धबौली की ओर जा रहे स्काॅर्पियो चालक ने उससे साइड मांगा, तो सज्जन ने उन्हें कुछ देर रूकने को कहा। इससे स्काॅर्पियो पर बैठे चार की संख्या में अपराधी गाड़ी से उतरे और उसे लप्पर-थप्पड़ से मारने लगे। इसके बाद उनलोगों ने बारी-बारी से चार फायर कर दिया। इससे बचने के लिए उसने टमटम की ओट ले ली, लेकिन एक गोली ज्योतिष के लग गई। इससे वह सड़क पर ही गिर गया। आनन-फानन में उठाकर उसे मधेपुरा ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के चुटिया गांव स्थित पुरानपानी टोले में गुरुवार के सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जमीन विवाद के मामले को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से हुई मारपीट की घटना में एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। इनमें आधा दर्जन घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चुटिया गांव स्थित पुरानपानी टोले में बीते दो वर्षों से जारी दो पक्षों में जमीन विवाद के मामले को लेकर गुरुवार को लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से हुई मारपीट की घटना में प्रथम पक्ष के राजबली यादव, अमीर चंद्र साहू, लालजी यादव, दुर्गा देवी, प्रेमा देवी तथा मनिया देवी एवं दूसरे पक्ष के रामलाल यादव, ममता कुमारी, रामकिशन यादव, दुर्गावती देवी तथा मूर्ति देवी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। घायलों में प्रथम पक्ष के राजबली यादव एवं अमीर चंद्र साव तथा दूसरे पक्ष के राम लाल यादव दुर्गावती देवी मूर्ति देवी एवं रामकिशुन यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में घायलों के बयान पर रंका थाना में दोनों पक्षों पर भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रंका | जेवीवीएनएल के सहायक विद्युत अभियंता आपूर्ति कामेश्वर ठाकुर ने बताया कि रेहला ग्रिड से लेकर रंका विद्युत उपकेंद्र तक 33 हजार लाइन का मेंटेनेंस वर्क चल रहा है। जिस कारण 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बिजली आपूर्ति सुबह के 9 बजे से शाम के 5 बजे तक बंद रहेगी। 33 हजार मेन लाइन बंद होने के कारण रंका विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सभी बिजली उपभोक्ताओं को दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
रंका | स्वास्थ विभाग के द्वारा चलाए जा रहे मिशन इंद्रधनुष के तहत आज रंका सीएचसी अंतर्गत टीका केंद्रों पर एनसीडी रांची के नोडल पदाधिकारी एलआर पाठक एवं सहिया के जिला समन्वयक जेवियर एक्का के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों के द्वारा रंका पहुंचकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष चौधरी से आवश्यक जानकारी ली गई। वहीं वहां मिशन इंद्रधनुष के तहत रिपोर्टिंग करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र रंका एवं आंगनवाड़ी केंद्र तेतारडिह पहुंचकर मिशन इंद्रधनुष के कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी ने वहां मौजूद एनएम अाैर सहिया को भी कई आवश्यक निर्देश दिए गए। टीकाकरण केंद्रों में उपलब्ध दवाओं एवं अन्य सामग्रियों की जांच की गई। जांच के क्रम में उन्होंने कहा कि रंका में मिशन इंद्रधनुष का कार्य काफी सराहनीय है। यहां सभी टीकाकरण केंद्रों में वंचित बच्चों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष चौधरी, बीटीटी एस मालाकार, मंदीप गुप्ता, चंद्रकांती कुमारी, सुलेखा कुजूर, प्रभा देवी, पार्वती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को राजनगर हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पिछले बार नौ सौ वोटों से पीछे रह गए थे। इस बार नब्बे हजार वोटों से जीताकर विधानसभा भेजें। चंपई सोरेन का नाम लिए बिना मुंडा ने उन पर हमला बोला कहा-हल चलाते-चलाते बूढ़े हो गए, अब बदलने की जरूरत है। इस बार चुनने में गलती न करें। सरायकेला की कमान भाजपा प्रत्याशी के हाथों सौंपे। विपक्ष भाजपा सरकार पर आदिवासियों की जल, जंगल व जमीन छीनने का दुष्प्रचार करती है। लेकिन मैं यह आश्वस्त करना चाहता हूं कि भाजपा ही आदिवासी एवं गैर आदिवासियों को उनका हक व अधिकार दिला सकती है।
सन्नी देओल को देखने आई जनता निराश होकर लौटी
भाजपा के चुनावी सभा में फ़िल्म स्टार व सांसद सन्नी देओल के आने को लेकर सोशल मीडिया में खूब अफवाह उड़ाया गया। यहां तक कि राजनगर में सभा के पूर्व संध्या साप्ताहिक बाजार व गांवों में लाउडस्पीकर के माध्यम सभा में सन्नी देओल के आने की बताकर लोगों से सभा में आने की अपील की गई। लोग ड्यूटी नागा कर व खेती का काम छोड़कर पैदल व साइकिल से भी सभा में पहुंचे थे। सन्नी देओल की एक की झलक देखने को मिल सके। परंतु हेलिकॉप्टर से जब सभा में अर्जुन मुंडा उतरे तो लोगों को लगा कि उन्हें धोखे से सभा में बुलाया गया। इसके बाद धीरे धीरे लोग खिसकाने शुरू कर दिए और लोग निराश होकर लौट गए।
अर्जुन मुंडा को सुनने उमड़ी भीड़।
अर्जुन मुंडा को सुनने उमड़ी भीड़।
सरकार ने डबल विकास किया : भाजपा प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि दस तक आपके बीच रहा हूं। चुनाव हारने के बाद भी जनता का सेवा करना नहीं छोड़ा। तीस साल से चंपई सोरेन कभी ईचा डैम के नाम पर तो लोभ प्रलोभन के बल चुनाव जीतते रहे हैं। लेकिन आज भी क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया। भाजपा नीत मोदी व रघुवर सरकार ने देश व राज्य का डबल विकास किया है। सभा को शैलेन्द्र सिंह, सरायकेला नगर अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, मनोज चौधरी, जिप सदस्य चामी मुर्मू, सुमित्रा मार्डी, बारी मुर्मू, सुमन मुर्मू ,उपप्रमुख विनय सिंहदेव, हेमंत सिंहदेव, हरेकृष्ण प्रधान, मोतीलाल महतो, धीरेन बास्के, विश्वजीत कौर आदि ने भी संबोधित किया।
जिले में अवैध शराब बिक्री करने तथा अवैध रूप से महुआ शराब भट्ठी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। उत्पाद विभाग द्वारा अप्रैल 2019 से लेकर अभी तक इस मामले में कुल 270 लोगांे पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिनमें 37 लोगांे को जेल भेजा जा चुका है। 155 लाेग फरार चल रहे हैं। 59 मामलाें में अनुसंधान किया जा रहा है। 8 माह के दौरान 60 महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया है। वहीं 5500 चुलाई महुआ शराब, 45000 किलोग्राम जावा महुआ के अलावा 625 लीटर देशी शराब, 60 लीटर विदेशी शराब व 70 लीटर बीयर जब्त किया गया है। विधान सभा चुनाव को लेकर विभाग द्वारा नवंबर माह में प्रत्येक दिन छापेमारी की गई है। जिले के मेराल, डंडई, रमना, कांडी, रमना, चिनियां, बरडीहा प्रखंड में सर्वाधिक अवैध महुआ शराब भट्ठी संचालित पाया गया है। जिसमें मेराल प्रखंड के दुलदुलवा गांव काफी चर्चा का विषय रहा है। इस गांव में जब भी छापेमारी की गई भट्ठी संचालित करते हुए लोग पाए गए हैं। वहीं गढ़वा प्रखंड के छतरपुर, चिरौंजिया गांव व सोनपु़रवा मोहल्ला में अवैध रूप से शराब बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई है।
रमना | प्रखंड के टंडवा गांव में पायोनियर सीड्स कंपनी के द्वारा फसल कटाई दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के पलामू प्रमंडल टीवीएल अभिषेक शुक्ला व रमना प्रखंड एमडीआर विक्की कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए टीवीएल अभिषेक शुक्ला ने कहा कि पायोनियर सीड्स धान किसानों के हित के लिए है। यह धान कम लागत में अधिक उपज देने वाला धान है। उन्होंने पायोनियर 27 पी 37 धान लगाने के लिए किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रखंड एमडीआर विक्की कुमार ने कहा कि इसी गांव के किसान ने एक कट्ठा में 114 किलो धान पैदा किए हैं, जो काफी सराहनीय है।
रमना व विशुनपुरा के प्रधानाध्यापकों का मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को उच्च विद्यालय रमना के सभागार में किया। बैठक में एमडीएम, सोशल आडिट, आठवीं बोर्ड परीक्षा फार्म, अनट्रेंड शिक्षक, बायोमैट्रिक्स हाजरी, असैनिक कार्य, छात्रवृति परीक्षा फार्म एवं पीटीए आदि की समीक्षा की गई। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमल किशोर राणा ने कहा कि एमडीएम सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस पर विभाग काफी गंभीर है। उन्होंने कहा कि एमडीएम से प्रधानाध्यापक मुक्त नही हैं, एमडीएम के अभिलेख का संधारण करना व उसे विद्यालय में रखना एवं खाता के आय व व्यय पर नजर रखना सचिव का कार्य है।
उन्होंने स्पष्ट तौर पर हिदायत दी कि एमडीएम के खर्च का भुगतान चेक के माध्यम से ही करें। जिसके पास चेकबुक नही है वे बैंक से चेकबुक निर्गत करायें। एमडीएम की राशि सभी विद्यालयों को भेज दिया गया है। बच्चों को प्रतिदिन भोजन सुनिश्चित करायें। अगर व्यवस्था में गड़बड़ी है, तो सुधार करें। वहीं एमडीएम का एसएमएस नही करने वाले विद्यालय प्रधान को प्रतिदिन एसएमएस करने का निर्देश भी दिया गया। साथ ही बीईईओ ने कहा कि सरकारी एवं पारा शिक्षकों का दिसंबर माह से वेतन व मानदेय का भुगतान बायोमैट्रिक्स हाजरी के आधार पर ही किया जाना है। बैठक के अंत में मध्य विद्यालय अधौरा के सहायक शिक्षक गिरिंद्र पांडेय के निधन पर दो मिनट का मौन रख सभी लोगों ने उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर बीपीओ सुनीता कुजूर, बीआरपी नरेंद्र तिवारी, जेई रंजीत कुमार, सीआरपी दुष्यंत मिश्रा, महेंद्र गुप्ता, अंजनी तिवारी, मुकेश मिश्रा, प्रधानाध्यापक श्याम बिहारी दिवेदी, सुनील शुक्ल, अजीत पांडेय, उमेश कर्ण, प्रमोद कुमार सिंह, प्रवीण पांडेय, शिवकुमार राम, मो. इरसाद, जितेंद्र राम, आनंद देव यादव, सच्चिदा यादव, अशोक बैठा, सिकंदर उरांव, अजय प्रसाद यादव, नवनीत तिवारी, जितेंद्र शर्मा एवं उपेंद्र पासवान सहित रमना एवं विशुनपुरा के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।
रमना | प्रखंड के भगोड़ीह गांव के छतवा टोला निवासी 48 वर्षीय हरिहर चौधरी की मौत लकवा बीमारी के कारण हो गई। वे पिछले छः माह से इस बीमारी से ग्रसित थे। परिजनों के द्वारा काफी इलाज कराया गया। बताया जाता है कि पैसा के अभाव में समुचित इलाज नही होने के कारण मौत हो गई। हरिहर चौधरी के सामाजिक व अच्छे व्यवहार होने के कारण इनके निधन की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छाया गया। वहीं कई लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पंकज वियार, अर्जुन चौधरी, मुरारी पाल, मोहन चौधरी, महेंद्र चौधरी, ललन चौधरी, दिलीप चौधरी, उपेंद्र साह, हरिहर साह, सरयू, नंदू चौधरी, सीताराम साह, मुखलाल यादव, अकलू एवं महेंद्र चौधरी आदि का नाम शामिल है।
Sarkari Naukri Dec 2019 Sarkari Results, Admissions, Answer Keys, Admit Card, Syllabus & Free Online Government Jobs Preparation with Mock Test and Previous Year Questions #educratsweb